रांची पुलिस का बड़ा एक्शन: लालपुर कांड के आरोपी बंगाल भागने के क्रम में गिरफ्तार, एक महिला भी धराई
रांची पुलिस का बड़ा एक्शन: लालपुर कांड के आरोपी बंगाल भागने के क्रम में गिरफ्तार, एक महिला भी धराई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची, : राजधानी रांची की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लालपुर थाना में दर्ज एक गंभीर मामले जिसमे मेडिकल स्टूडेंट को नशीली खाना खिलाकर गलत काम करने के मामले में दर्ज कांड संख्या 66/26 के आरोपियों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर गिरफ्तार किया है। दो मुख्य आरोपी बंगाल भागने की फिराक में थे, जिन्हें खड़गपुर से दबोचा गया, जबकि एक महिला अभियुक्ता को रांची से ही गिरफ्तार किया गया है।
विशेष टीम का गठन और त्वरित कार्रवाई
बीते 13 अप्रैल 2026 को पीड़िता के फर्दब्यान पर दर्ज हुए इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), रांची ने विशेष निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सुश्री साक्षी जमुआर (IPS/थाना प्रभारी, कांके) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
खड़गपुर रेलवे स्टेशन के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए पश्चिम बंगाल भाग रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने पीछा किया और मो० दानिश एवं मो० फहद को बंगाल के खड़कपुर से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे छिपने की कोशिश कर रहे थे।
वहीं, इस मामले में संलिप्त एक अन्य सह अभियुक्ता ओली विश्वकर्मा (26 वर्ष) को रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र (हटिया स्टेशन रोड) से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का प्रोफाइल:
1. मो० दानिश (27 वर्ष) पिता- मो० असलम, निवासी- तबारक इन्कलेव, हिन्दपीढ़ी, रांची।
2. मो० फहद मल्लिक (27 वर्ष): पिता- मो० हसिमुद्दीन, निवासी- आजाद बस्ती, लोअर बाजार, रांची।
3. ओली विश्वकर्मा (26 वर्ष): पिता- रंजीत विश्वकर्मा, निवासी- गितिलपीढ़ी, जगरनाथपुर, रांची।
एक आरोपी अब भी फरार, छापेमारी जारी
पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी शादाब अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छापामारी दल में ये थे शामिल:
इस सफल अभियान में IPS साक्षी जमुआर के साथ नगर पुलिस उपाधीक्षक के.वी. रमण, लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह, म०पु०अ०नि० सरोज बिरूवा, सुनील पासवान, उत्तम कुमार, आशीष कुमार, सुनील मुर्मू, अर्चना महतो सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।
ऐसी ही सटीक और तेज खबरों के लिए देखते रहें ‘Drishti Now’
इसे भी पढ़े:-
रांची: मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामले में उबाल, BJP ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
















