20260416 151736

गुमला में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत, तीन बच्चियां बचीं

गुमला : झारखंड के गुमला जिला के बसिया प्रखंड मुख्यालय स्थित शनिचर टोली गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में नदी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। मृतक दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहनें बताई जा रही हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के पास स्थित बसिया स्टेडियम के पीछे बहने वाली चूटिया नदी में पांच बच्चियां नहाने गई थीं। इसी दौरान अचानक सभी बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

साथ में नहा रही अन्य बच्चियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, दो बच्चियां गहरे पानी में डूबकर बेहोश हो चुकी थीं।

आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।

इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता बढ़ाने की मांग की है।

Share via
Share via