20260417 210246

रातू के चिपरा शाखा डाकघर का औचक निरीक्षण, डाक सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

रांची : झारखंड परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री संजीव रंजन एवं डायरेक्टर डाक सेवा श्री आर.वी. चौधरी ने शनिवार सुबह 11 बजे रातू स्थित चिपरा शाखा डाकघर (JK इंटरनेशनल स्कूल के निकट) का दौरा कर डाक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दौरे के दौरान चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने डाकघर की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ रातू और ब्रांबे क्षेत्र के ग्रामीण डाक सेवकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। साथ ही, लोगों को डाक विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने विशेष रूप से बचत योजनाओं, India Post Payments Bank (IPPB) और आधुनिक वित्तीय सेवाओं की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि डाकघर अब केवल पत्र-व्यवहार का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का एक सशक्त केंद्र बन चुका है। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शाखा डाकघरों को वित्तीय रूप से सुदृढ़ बनाना और सरकारी सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना रहा।

दौरे के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें डिप्टी डिविजनल मैनेजर श्री अमित कुमार, वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री बी.के. पंडित, डाक निरीक्षक (उत्तरी अनुमंडल, रांची) श्री दीपक कुमार, उप डाकपाल श्री ओम प्रकाश चौधरी तथा डाक अधिदर्शक श्री लाल यशवंत नाथ सहदेव शामिल थे।

अतिथियों का स्वागत चिपरा शाखा डाकघर के डाकपाल श्री अरुण तिवारी एवं अन्य स्थानीय डाक कर्मियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मौजूद डाक सेवकों और ग्रामीणों ने योजनाओं में रुचि दिखाई और इस पहल की सराहना की।

Share via
Share via