श्यामपथ गली में नाली निर्माण में गड़बड़ी, वार्ड पार्षद ने ठेकेदार को लगाई फटकार

श्यामपथ गली में नाली निर्माण में गड़बड़ी, वार्ड पार्षद ने ठेकेदार को लगाई फटकार

Share
Link copied

शंभु कुमार सिंह 

सिमडेगा : शहर के श्यामपथ गली में लाखों रुपये की लागत से बन रही नाली के निर्माण कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वार्ड पार्षद वैजयंती देवी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ बगल के वार्ड सदस्य मनोज अग्रवाल उर्फ खट्टू, पूर्व वार्ड सदस्य रामजी यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। मौके पर पहुंचकर पार्षद ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई और ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई।

पार्षद वैजयंती देवी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जहां-जहां निर्माण में गड़बड़ी पाई गई है, उस हिस्से को तोड़कर नाली का पुनः निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि निरीक्षण के लिए सहायक अभियंता को बुलाया गया था, लेकिन वे मौके पर उपस्थित नहीं हुए, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। पार्षद ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय पर कार्य पूरा कराने को कहा। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी घटिया निर्माण को लेकर आक्रोश जताया और जल्द से जल्द सुधार की मांग की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।