नारी सुरक्षा पर सख्त रुख, दोषियों को फांसी देने की मांग: आदित्य साहू

नारी सुरक्षा पर सख्त रुख, दोषियों को फांसी देने की मांग: आदित्य साहू

रांची : रांची में हाल के दिनों में महिला अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नारी सुरक्षा के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है। हाल ही में राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की डेंटल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटनाओं ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है।

आदित्या साहू ने कहा कि राज्य में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की शुरुआती स्तर पर सख्ती की कमी के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। महिला सुरक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की है। 19 अप्रैल: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक शाम 5:30 बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 20 अप्रैल: सुबह 11:00 बजे रांची एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह कार्यक्रम भाजपा रांची महानगर, पूर्वी और पश्चिमी जिला इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाया जाना चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा—फांसी—दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने दोहराया कि नारी सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और न्याय के लिए पार्टी सड़क से लेकर प्रशासनिक स्तर तक आवाज उठाती रहेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now