दिल्ली दौरे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को अपने पहले आधिकारिक दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शाम करीब 4 बजे प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा मानी जा रही है, जिसे राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से भी इस मुलाकात की पुष्टि की गई है। हालांकि, बैठक के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
माना जा रहा है कि इस मुलाकात में बिहार के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय और विभिन्न परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई होगी। मुख्यमंत्री के इस दौरे को राज्य के लिए अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

















