20260421 174605

“अमृतधारा प्याऊ” की स्थापना, गर्मी में राहगीरों को राहत देना हमारा कर्तव्य : रोहित शारदा

रांची : तपती गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री राम भरत मिलाप समिति, डोरंडा बाजार स्थित कार्यालय परिसर में “अमृतधारा प्याऊ” की स्थापना की गई। यह प्याऊ अगले दो महीनों तक लगातार संचालित रहेगा, जिसमें समिति की ओर से नियमित रूप से शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर अक्षय तृतीया के शुभ दिन गणेश एवं लक्ष्मी जी का विधिवत पूजन किया गया। पूजा में समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा अपनी पत्नी बीना शारदा के साथ यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजन के पश्चात प्याऊ का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रोहित शारदा ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी उपलब्ध कराना एक सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा, “प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं होता। हमारी समिति क्षेत्र में लगभग 11 स्थानों पर इसी तरह के प्याऊ लगाकर लोगों को राहत देने का प्रयास करेगी।”

कार्यक्रम का संचालन समिति की महामंत्री नम्रता सोनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महेश विजय द्वारा किया गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक बीके विजय, सरदार अशोक सिंह, पुरुषोत्तम दास, जयनारायण विजय, कमल किशोर झा, राजू सिंह, नवनीत कुमार सिन्हा, जितेंद्र बरनवाल, प्रिया सिन्हा, मीनू डांगी, बालवीर जैन, अनिल विजय, सुनीता सिंह, अनूप बर्मन, रिंकू तमांग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया, सचिव राघव शारदा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माधव नगर के पदाधिकारी, जागृति महिला शाखा की अध्यक्ष प्रमिला श्रॉफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share via
Share via