अक्षय तृतीया 2026: 19 अप्रैल को गजकेसरी राजयोग का महासंयोग, जानें खरीदारी और दान का शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया 2026: 19 अप्रैल को गजकेसरी राजयोग का महासंयोग, जानें खरीदारी और दान का शुभ मुहूर्त …पढ़े पूरी खबर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची: सनातन परंपरा में अटूट पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाने वाला महापर्व ‘अक्षय तृतीया’ इस साल 19 अप्रैल, रविवार को बेहद खास संयोगों के साथ मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस बार ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी है जो पिछले कई दशकों में कम ही देखने को मिली है। इस दिन मिथुन राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग’ बन रहा है, जिसे निवेश और नए कार्यों की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।
अबूझ मुहूर्त: बिना पंचांग देखे होंगे मांगलिक कार्य
अक्षय तृतीया को ‘अबूझ मुहूर्त’ कहा जाता है। यानी इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नए व्यापार की शुरुआत के लिए किसी विशेष मुहूर्त को निकालने की जरूरत नहीं होती। पूरा दिन ही मंगलकारी होता है। रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव की कृपा भी इस पर्व पर बनी रहेगी, जो आरोग्य और मान-सम्मान में वृद्धि करेगी।
बाजारों में रौनक, सोने-चांदी की खरीदारी पर जोर
रांची सहित पूरे झारखंड के बाजारों में अक्षय तृतीया को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। सर्राफा बाजारों (Jewellery Market) में सोने और चांदी के सिक्कों व गहनों की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई धातु घर में बरकत लाती है और लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।
इन वस्तुओं के दान से मिलेगा ‘अक्षय’ पुण्य
गर्मी के मौसम और इस पर्व की महत्ता को देखते हुए ज्योतिषियों का मानना है कि आज के दिन जल सेवा सबसे बड़ी सेवा है।
मिट्टी का घड़ा (कलश):पानी से भरा घड़ा दान करना अत्यंत फलदायी है।
मौसमी फल: सत्तू, ककड़ी, खरबूजा और आम का दान।
पंखा और छाता: राहगीरों या जरूरतमंदों को गर्मी से राहत देने वाली वस्तुओं का दान।
भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी आज
अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही कई स्थानों पर शोभायात्रा निकालने की भी तैयारी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने अक्षय तृतीया पर झारखंड के निवासियों को बधाई दी है । उन्होंने अपने x पर पोस्ट करते हुए लिखा है की अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं।















