रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। गर्मी का प्रकोप जारी
रांची सहित पूरे झारखंड में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि हीटवेव अलर्ट कुछ इलाकों में कम हो गया है। राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान 39°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहेगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, हल्की धुंध या धूप छाई रह सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछार की आशंका, लेकिन ज्यादातर जगहों पर सूखा मौसम।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो पूरे राज्य में शुष्क मौसम की संभावना है। अधिकतम तापमान 39-42°C के बीच रह सकता है, खासकर पलामू, गढ़वा, चतरा, धनबाद जैसे इलाकों में गर्मी ज्यादा महसूस होगी। न्यूनतम तापमान 23-26°C के आसपास रहेगा। उत्तर-पूर्वी झारखंड (देवघर, गोड्डा आदि) में मुख्य रूप से साफ, 40-41°C तक तापमान। दक्षिणी और पश्चिमी भाग: थोड़ी ज्यादा गर्मी रह सकता है ताऊमान 41-43°C तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल के आसपास कुछ जगहों पर गरज-चमक या धूल भरी आंधी की संभावना बन रही है।
मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप और गर्मी से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि खूब पानी पिएं, हल्के कपड़े पहनें और दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से परहेज करें। किसानों को फसलों की सिंचाई का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि नमी कम है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कोई बड़ा मौसम चेतावनी (Warning) नहीं है, लेकिन तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

















