20260423 152408

बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती पर सिमडेगा में श्रद्धांजलि, डीसी-एसपी सहित गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण

शंभु कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : महान स्वतंत्रता सेनानी Veer Kunwar Singh की 168वीं जयंती के अवसर पर सिमडेगा में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, सिमडेगा जिला इकाई के तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह पार्क में हुआ, जहां देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे उपस्थित रहे। उनके साथ नगर अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा और नगर उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल उर्फ रिंकू सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर जयकारों के साथ माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। वक्ताओं ने वीर कुंवर सिंह के जीवन, संघर्ष और अदम्य साहस पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का महानायक बताया।

वक्ताओं ने कहा कि 80 वर्ष की आयु में भी उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जिस साहस और नेतृत्व का परिचय दिया, वह आज भी प्रेरणादायक है। विपरीत परिस्थितियों और कमजोर होती सेहत के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अन्याय के खिलाफ डटकर संघर्ष किया। कार्यक्रम के अंत में उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा गया कि उनकी गाथा आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

इस मौके पर उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टीपी सिंह ने की, जबकि मंच संचालन शंभू कुमार सिंह ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कृष्णकांत सिंह द्वारा किया गया।

Share via
Share via