स्टेट हैंगर निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश

स्टेट हैंगर निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश

रांची : हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा परिसर स्थित निर्माणाधीन स्टेट हैंगर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हैंगर एवं उससे जुड़े आधारभूत ढांचे के कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा की गहन समीक्षा की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए आधुनिक और मजबूत आधारभूत संरचनाओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। ऐसी परियोजनाएं न केवल प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाती हैं, बल्कि राज्य की प्रगतिशील छवि को भी सुदृढ़ करती हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्माण प्रक्रिया में नवीन तकनीकों के उपयोग, उच्च गुणवत्ता वाले संसाधनों के चयन और प्रभावी प्रबंधन प्रणाली अपनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजना की वर्तमान स्थिति, प्रगति रिपोर्ट और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now