Three accused arrested for stealing water supply scheme pipes, 53 pipes along with truck seized

जलापूर्ति योजना के पाइप चोरी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, ट्रक समेत 53 पाइप जब्त

Share
Link copied

 

Three accused arrested for stealing water supply scheme pipes, 53 pipes along with truck seized
Three accused arrested for stealing water supply scheme pipes, 53 pipes along with truck seized

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: बोलबा प्रखंड मुख्यालय स्थित मालसाड़ा गांव में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत लगाए जाने वाले पाइपों की चोरी करते हुए बोलबा पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी देर रात ट्रक पर पाइप लोड कर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने ट्रक समेत कुल 53 पाइप जब्त किए हैं।

थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 3 बजे ग्रामीण जलापूर्ति योजना के सुपरवाइजर रवि सिंह ने सूचना दी कि छत्तीसगढ़ नंबर के ट्रक CG10BR5969 में योजना के पाइप चोरी कर लोड किए जा रहे हैं। ट्रक में 150 एमएम के 40 पाइप और 100 एमएम के 13 पाइप, कुल 53 पाइप लोड किए गए थे।

सूचना मिलने के बाद सुपरवाइजर रवि सिंह अपने निवास केरसई से घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने से पहले ही उन्होंने पाइप लेकर जा रहे ट्रक को रुकवा लिया और तत्काल बोलबा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को जब्त कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव शंकर गेडामो और राकेश मिश्रा, निवासी राजकिशोर नगर, पानी टंकी नंबर-3, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) तथा बोरजो मांझी, निवासी लामलोई, राजगामपुर (ओडिशा) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में बोरजो मांझी ने बताया कि उसे ओडिशा के राजगामपुर स्टेशन के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने पाइप लाने के लिए भेजा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पाइप लोडिंग में शामिल अन्य 6 से 7 लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।