MLA Bhushan Bada launches official mobile app, a new digital initiative to connect with the public

विधायक भूषण बाड़ा ने लॉन्च किया आधिकारिक मोबाइल ऐप, जनता से जुड़ने की नई डिजिटल पहल

Share
Link copied
MLA Bhushan Bada launches official mobile app, a new digital initiative to connect with the public
MLA Bhushan Bada launches official mobile app, a new digital initiative to connect with the public

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने रविवार को परिसदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपना आधिकारिक मोबाइल ऐप “भूषण बाड़ा” लॉन्च कर जनता को समर्पित किया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम लोगों को सीधे विधायक से जुड़ने की सुविधा मिलेगी।

ऐप लॉन्च करते हुए विधायक ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म जनता और जनप्रतिनिधि के बीच एक मजबूत डिजिटल सेतु का कार्य करेगा। अब लोग गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर अपनी शिकायत, सुझाव और समस्याएं सीधे दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि शिकायत की सूचना सीधे उनके पास पहुंचेगी और शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि ऐप के जरिए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनहित योजनाओं, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी लोगों तक आसानी से पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि डिजिटल और विकसित सिमडेगा के निर्माण में सभी नागरिक सहयोग करें और अधिक से अधिक लोग इस ऐप का उपयोग करें। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।