Violent protests against administrative action in West Bengal, clashes between police and protesters

पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प

Violent protests against administrative action in West Bengal, clashes between police and protesters
Violent protests against administrative action in West Bengal, clashes between police and protesters

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में हाल ही में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ और ध्वस्तीकरण अभियान के विरोध में शुक्रवार को बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। राजधानी कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित 7-प्वाइंट क्रॉसिंग इलाके में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, जिसमें कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन तिलजाला इलाके में हाल ही में चलाए गए ध्वस्तीकरण अभियान के खिलाफ किया जा रहा था। प्रशासन ने पिछले बुधवार को फैक्ट्री आग हादसे के बाद अवैध ढांचों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद सुरक्षा और अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति उस समय बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बहस के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और उपद्रव करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now