सोशल मीडिया पर ‘मेम-वॉर’: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को टक्कर देने मैदान में उतरी ‘ओगी जनता पार्टी’ (OJP)
डेस्क : इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक अजीबोगरीब राजनीतिक जंग छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर पहले से ही अपनी धाक जमा चुकी कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को अब ओगी जनता पार्टी’ (OJP)से कड़ी चुनौती मिल रही है। यह मुकाबला किसी असल चुनाव का नहीं, बल्कि ‘सटायर’ (व्यंग्य) के जरिए युवाओं के बीच अपनी पैठ बनाने का है।
क्या है पूरा मामला?
CJP पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय व्यंग्य पेज बना हुआ है, जो अपने फनी वीडियो और तीखे राजनीतिक तंज के लिए जाना जाता है। वहीं, OJP का उदय CJP की आलोचना करने और उसे टक्कर देने के इरादे से हुआ है। ओगी जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया पर कॉकरोच (CJP) के प्रभाव को कम करना है।
OJP के तीखे आरोप और दावे
ओगी जनता पार्टी ने कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके पर बड़ा आरोप लगाया है। OJP का दावा है कि दिपके का आम आदमी पार्टी (AAP) से गहरा कनेक्शन है और वे पहले AAP के सोशल मीडिया और प्रचार विंग में वॉलंटियर के तौर पर काम कर चुके हैं।
OJP ने अपने पेज पर एक तंज कसते हुए लिखा, *”जिस मिट्टी के नौजवान तलवारों की धार पर बने हों, वो खुद को ‘कॉकरोच’ कहने में गर्व महसूस कर रहे हैं। यह असल में देश में बेरोजगारी का लक्षण है।” हालांकि, OJP ने स्पष्ट किया है कि वे किसी भी राजनीतिक दल के समर्थन से काम नहीं कर रहे हैं और उनका पेज पूरी तरह से स्वतंत्र है।
OJP का एजेंडा और घोषणापत्र
केवल विरोध तक सीमित न रहते हुए, OJP ने खुद को एक गंभीर मंच के रूप में पेश करने की कोशिश की है। उन्होंने जानवरों के अधिकारों के लिए 6-सूत्रीय घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें शामिल हैं:
आवारा जानवरों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा।
जानवरों पर बढ़ रही क्रूरता के खिलाफ सख्त कानून।
इसके अलावा, OJP ने ‘नीट’ (NEET) परीक्षा पेपर लीक जैसे गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया देकर दर्शकों का ध्यान खींचा है।
कौन किस पर भारी?
वर्तमान में, इंटरनेट की जनता का मिजाज CJP के पक्ष में झुकता दिख रहा है।
CJP: व्यंग्य और ट्रोलिंग के मामले में CJP का अपना एक बड़ा फैन-बेस है। अकाउंट सस्पेंड होने के बाद ‘Cockroach is Back’ नाम से शुरू किए गए उनके नए पेज पर लाखों फॉलोअर्स हैं।
OJP: 9,000 से अधिक फॉलोअर्स के साथ OJP अभी शुरुआती दौर में है।
सोशल मीडिया जानकर मानते हैं कि इंटरनेट पर लोग ‘तर्क’ से ज्यादा ‘एंटरटेनमेंट’ को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में CJP की स्थापित पकड़ को तोड़ना OJP के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
इसे भी पढ़े ; डिजिटल क्रांति का नया चेहरा: ‘कॉकरोच जनता पार्टी'(CJP )ने कैसे हिला दी भारत की मुख्यधारा की राजनीति?

















