आरएसए येलो बना अंडर-12 किड्स प्रीमियर लीग का चैंपियन, फाइनल में ग्रीन को 68 रन से हराया

आरएसए येलो बना अंडर-12 किड्स प्रीमियर लीग का चैंपियन, फाइनल में ग्रीन को 68 रन से हराया

Share
Link copied
RSA Yellow became the champions of the Under-12 Kids Premier League, defeating Green by 68 runs in the final.
RSA Yellow became the champions of the Under-12 Kids Premier League, defeating Green by 68 runs in the final.

रांची: अंडर-12 आरएसए किड्स प्रीमियर लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में आरएसए येलो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएसए ग्रीन को 68 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरएसए येलो की टीम ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 177 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नमिश रंजन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 52 रन बनाए। वहीं आरिज ने 21 रन का योगदान दिया।

आरएसए ग्रीन की ओर से कप्तान स्नेह सृजन और कलीम ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए। स्नेह सृजन ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि कलीम ने 51 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसए ग्रीन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के कप्तान स्नेह सृजन ने संघर्षपूर्ण 34 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई। अंततः पूरी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई और आरएसए येलो ने मुकाबला 68 रन से जीत लिया।

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के मोसिन खान और विशेष अतिथि सिया शंकर सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए आरएसए ग्रीन के कप्तान स्नेह सृजन को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए नमिश रंजन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अर्णव राज को बेस्ट बॉलर और मोहम्मद तल्हा को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड मिला।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।