सड़क हादसे में दारोगा की हुई मौत.

रामगढ़, आकाश/मनोज मिश्रा.

रामगढ़/गोला : रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लारी-सुकरीगढ़ा निवासी आईआरबी के सब इंस्पेक्टर सुनील महतो (28वर्ष) पिता कौलेश्वर महतो की बीती रात सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जाता है कि दारोगा सुनील महतो अपने कार्यरत क्षेत्र जामताड़ा बाइक से JH01DW/4749 अपने गाँव लारी आ रहे थे.

बाइक से अपनें घर लौटने के दौरान बगोदर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर दुर्घटना हुई. दुर्घटना में घायल दारोगा सुनील महतो को लोगो ने सदर अस्पताल ले गया जहाँ, इलाज के दौरान मौत हो गई।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow