Garhwa: Fake Laddu Factory Operating in a Field

गढ़वा : खेत में चल रही थी नकली लड्डू की फैक्ट्री, बेसन की जगह खेसारी दाल और मैदे का हो रहा था इस्तेमाल

Share
Link copied

Garhwa: Fake Laddu Factory Operating in a Field

गढ़वा (झारखंड): गढ़वा-पलामू बॉर्डर पर स्थित रेहला रोड के पास एक खेत में चल रही नकली लड्डू निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) संजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर छापेमारी की, जिसमें चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आई हैं।

बेसन के नाम पर जहर का खेल

छापेमारी के दौरान प्रशासन को पता चला कि यहाँ जो बूंदी के लड्डू तैयार किए जा रहे थे, उनमें बेसन का नामोनिशान नहीं था। पूछताछ में कारखाना संचालक ने खुलासा किया कि वह बाजार समिति से लगभग 40 रुपये प्रति किलो की दर से मिलने वाला तथाकथित ‘बेसन’ खरीदता है, जो वास्तव में खेसारी दाल, घटिया मैदे और अरवा चावल का मिश्रण है। मौके पर बड़ी मात्रा में निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री और मैदा बरामद किया गया है।

पूरे जिले में थी सप्लाई की चेन

प्रशासन की जांच में यह बात भी सामने आई है कि यह अवैध धंधा काफी बड़े पैमाने पर फैला हुआ था। यहाँ बने लड्डुओं को केवल गढ़वा बस स्टैंड और मेन बाजार ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के रमकंडा प्रखंड तक सप्लाई किया जा रहा था। मिलावटी लड्डुओं के कारण आम जनता के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को देखते हुए प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है।

आदतन अपराधी पर होगी सख्त कार्रवाई

SDM संजय कुमार ने बताया कि संबंधित संचालक पूर्व में भी नकली मिठाई बेचने के मामले में कार्रवाई झेल चुका है। इसके बावजूद उसने फिर से वही अवैध कारोबार शुरू कर दिया। एसडीएम ने कहा:

“आरोपी व्यक्ति अपने परिवार के साथ मिलकर यह काम कर रहा है। वह आर्थिक रूप से कमजोर दिख सकता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वह लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाला व्यवसाय करे। हम उसे ‘आदतन अपराधी’ घोषित कर कठोर कानूनी कार्रवाई करेंगे।”

इसे भी पढ़ें
सिकिदिरी में ज्वेलर्स दुकान चोरीकांड का खुलासा, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें

सिकिदिरी में ज्वेलर्स दुकान चोरीकांड का खुलासा, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

रांची: सिकिदिरी थाना क्षेत्र स्थित सोनी ज्वेलर्स में गैस कटर से ताला काटकर हुई चोरी की घटना का रांची पुलिस ने 48…

पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता: 48 घंटे में अज्ञात हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें

पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता: 48 घंटे में अज्ञात हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ : पाकुड़ पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर एक अज्ञात हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार…

दो दिन से लापता नाबालिग लड़की का शव कुएं से बरामद, क्षेत्र में शोक
इसे भी पढ़ें

दो दिन से लापता नाबालिग लड़की का शव कुएं से बरामद, क्षेत्र में शोक

मांडर: मांडर थाना क्षेत्र के हेसल गांव की 14 वर्षीय नाबालिग लड़की तन्नु कुमारी का शव रविवार को नूंहू गांव स्थित एक…

बाघमारा: जमुनिया नदी पर ‘कोयला माफिया’ का साया, ग्राम स्वराज अभियान ने DC से लगाई गुहार
इसे भी पढ़ें

बाघमारा: जमुनिया नदी पर ‘कोयला माफिया’ का साया, ग्राम स्वराज अभियान ने DC से लगाई गुहार

धनबाद: बाघमारा की जीवनरेखा मानी जाने वाली जमुनिया नदी एक बार फिर अवैध कोयला माफियाओं के निशाने पर है। 20 दिनों की…

प्रशासन ने मौके से खाद्य नमूनों को जब्त कर लिया है और उन्हें परीक्षण के लिए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के पास भेज दिया गया है। साथ ही, उन दुकानों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है जहाँ से इस मिलावटी कच्चा माल (तथाकथित बेसन) की सप्लाई की जा रही थी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।