पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता: 48 घंटे में अज्ञात हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ : पाकुड़ पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर एक अज्ञात हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, 28 मई 2026 को लिट्टीपाड़ा थाना अंतर्गत सिमलौंग ओपी क्षेत्र के बड़ा चटकम गांव स्थित जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर लिट्टीपाड़ा थाना (सिमलौंग ओपी) कांड संख्या 27/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पाकुड़ अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। जांच टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पाया कि शव सड़ी-गली अवस्था में था।
अनुसंधान के दौरान मृतक की पहचान सुनील पहाड़िया (35 वर्ष), पिता चमरा पहाड़िया, निवासी राजाभीठा, थाना सुंदरपहाड़ी, जिला गोड्डा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।
पुलिस ने आधुनिक वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में जलिया पहाड़िया और धर्मा पहाड़िया शामिल हैं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है। पाकुड़ पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मामले का खुलासा कम समय में संभव हो सका।















