Seraikela-Kharsawan News

सरायकेला : कपाली हत्याकांड का खुलासा: पहले पिलाई शराब, फिर चापड़ से उतारा मौत के घाट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied

 

Seraikela-Kharsawan News

नीरज तिवारी 

सरायकेला-खरसावां: कपाली ओपी क्षेत्र में 15 मई को हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुरानी रंजिश के चलते दी गई इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अहमद जलील अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार (चापड़) भी बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह गाड़ीवान पट्टी निवासी 21 वर्षीय **मो. तौसीफ उर्फ राज** के रूप में हुई थी। उसका शव कपाली के डोबो-कांदरबेड़ा मुख्य मार्ग स्थित डोंगाघाट के पास मिला था। तौसीफ के शरीर पर चापड़ से किए गए कई गहरे घाव थे, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

कैसे रची गई साजिश?

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश थी। जांच में सामने आया कि:

आरोपी अहमद जलील अंसारी ने योजनाबद्ध तरीके से तौसीफ को अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई।

इसके बाद उसने अपने साथी साबिर अली उर्फ सोनू को फोन कर मौके पर बुलाया और चापड़ साथ लाने को कहा।

शराब के नशे में धुत तौसीफ पर दोनों ने चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

मामले में शामिल दूसरा आरोपी साबिर अली उर्फ सोनू पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में बंद है। कपाली पुलिस उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराधियों में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से, कपाली पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी अहमद जलील अंसारी को लेकर पैदल मार्च भी निकाला। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसे भी पढ़े : 

इसे भी पढ़ें
जमशेदपुर: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

नीरज तिवारी जमशेदपुर: परसुडीह क्षेत्र के निवासियों का सब्र आखिरकार टूट गया है। सोमवार को गोलपहाड़ी से गोविंदपुर को जोड़ने वाली मुख्य…

चाईबासा: स्कूटी सीखने के दौरान हादसा, कलवर्ट पुलिया में गिरने से दो किशोरों की मौत
इसे भी पढ़ें

चाईबासा: स्कूटी सीखने के दौरान हादसा, कलवर्ट पुलिया में गिरने से दो किशोरों की मौत

चाईबासा : चाईबासा जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो किशोरों की जान चली…

जमशेदपुर: जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर संचालक पर फायरिंग, दहशत का माहौल
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर: जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर संचालक पर फायरिंग, दहशत का माहौल

नीरज तिवारी जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित हबीब नगर में रविवार रात फायरिंग की घटना से इलाके…

गुमला: केयर एडवांस हॉस्पिटल में लापरवाही से 3 माह के मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया पैसे के लिए इलाज में देरी का आरोप
इसे भी पढ़ें

गुमला: केयर एडवांस हॉस्पिटल में लापरवाही से 3 माह के मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया पैसे के लिए इलाज में देरी का आरोप

दीपक गुप्ता /गुमला गुमला: जिले के गोकुल नगर स्थित 'केयर एडवांस हॉस्पिटल' एक बार फिर विवादों के घेरे में है। सड़क हादसे…

रांची में देर रात चला एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, सड़क पर उतरे पुलिस अधिकारी
इसे भी पढ़ें

रांची में देर रात चला एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, सड़क पर उतरे पुलिस अधिकारी

रांची: राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। रविवार देर रात जिले…

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।