चाईबासा: स्कूटी सीखने के दौरान हादसा, कलवर्ट पुलिया में गिरने से दो किशोरों की मौत

चाईबासा : चाईबासा जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो किशोरों की जान चली गई है। स्कूटी चलाना सीख रहे दो दोस्तों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किशोर दोस्त थे और स्कूटी चलाना सीखने के लिए घर से निकले थे। अभ्यास के दौरान अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक कलवर्ट (पुलिया) के नीचे जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों किशोर बुरी तरह घायल हो गए।
अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों घायलों को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जैसे ही किशोरों की मौत की खबर उनके घरों तक पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय मनोहरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला स्कूटी से नियंत्रण खोने का लग रहा है, हालांकि विस्तृत जांच की जा रही है।
दृष्टि नाउ की अपील है की नाबालिगों को दोपहिया वाहन चलाने की अनुमति ना दे । और यदि वाहन चलाना सीखना ही हो, तो किसी सुरक्षित और खुले मैदान में तथा किसी कुशल प्रशिक्षक की निगरानी में ही अभ्यास करना चाहिए।
इसे भी पढ़े :
जमशेदपुर: जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर संचालक पर फायरिंग, दहशत का माहौल
रांची रेलवे स्टेशन पर 30.50 लाख रुपये का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की शिष्टाचार मुलाकात
सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए न्यायाधीश, राष्ट्रपति मुर्मू ने नियुक्तियों को दी मंजूरी
पश्चिम बंगाल को आज मिलेगा पूर्ण मंत्रिमंडल, शुभेंदु अधिकारी सरकार में 35 से अधिक मंत्री लेंगे शपथ

















