Protest over Dilapidated Road

जमशेदपुर: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Protest over Dilapidated Road

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज तिवारी 

जमशेदपुर: परसुडीह क्षेत्र के निवासियों का सब्र आखिरकार टूट गया है। सोमवार को गोलपहाड़ी से गोविंदपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे घंटों यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

चार वर्षों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं लोग

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यह सड़क पिछले चार वर्षों से पूरी तरह बदहाल है। सड़क के नाम पर अब सिर्फ बड़े-बड़े गड्ढे और धूल के गुबार शेष बचे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, जिम्मेदार विभाग और ठेकेदारों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

जानलेवा बनी सड़क, प्रशासन है मूकदर्शक

सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है कि आए दिन हादसे होना आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों ने अपनी जान तक गंवाई है। बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। लोगों का कहना है, “क्या प्रशासन को किसी और बड़ी अनहोनी का इंतज़ार है?”

सड़क जाम की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। हालांकि, आक्रोशित जनता ने किसी भी मौखिक आश्वासन को ठुकराते हुए स्पष्ट मांग रखी है कि जब तक सड़क निर्माण का काम ज़मीन पर शुरू नहीं होता, तब तक वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा।

इसे भी पढ़े : 

चाईबासा: स्कूटी सीखने के दौरान हादसा, कलवर्ट पुलिया में गिरने से दो किशोरों की मौत

जमशेदपुर: जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर संचालक पर फायरिंग, दहशत का माहौल

गुमला: केयर एडवांस हॉस्पिटल में लापरवाही से 3 माह के मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया पैसे के लिए इलाज में देरी का आरोप

रांची रेलवे स्टेशन पर 30.50 लाख रुपये का गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

LPG सिलेंडर फिर महंगा: कमर्शियल गैस के दाम बढ़े, 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर भी महंगा

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now