केंद्र की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल भ्रामक और राजनीति से प्रेरित : गणेश मिश्रा

रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने झामुमो द्वारा केंद्र की शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गए सवालों को भ्रामक और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ऐसे आरोप लगा रहा है मानो उसने शिक्षा क्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव किया हो, जबकि हकीकत यह है कि झारखंड सरकार छात्रों और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने में विफल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने दावा किया कि नीट परीक्षा में अनियमितताओं की खबर सामने आते ही केंद्र सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंपी और सीबीएसई के दो वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया।
उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाएं विवादों और पेपर लीक के आरोपों से घिरी रहीं। वहीं उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान कई युवाओं की मौत के मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने पूछा कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार ने क्या कदम उठाए।
भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष के आरोप तथ्यहीन हैं और केवल राजनीतिक प्रोपेगैंडा का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं है और राज्य सरकार को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपनी व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए।
















