भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कोर कमेटी और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक, संगठनात्मक विषयों पर मंथन

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीति और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक की शुरुआत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुस्तक भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ, राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय, अभयकांत प्रसाद और दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व सांसद पी.एन. सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह तथा अनंत ओझा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक को भाजपा संगठन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें राज्य में पार्टी की आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

















