रांची में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार; 5 चोरी की मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल बरामद

रांची में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार; 5 चोरी की मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल बरामद

रांची में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार; 5 चोरी की मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल बरामद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: राजधानी रांची के बरियातु थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी और मोबाइल चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिलों और पांच मोबाइल फोन के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक (नगर) रांची के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (सदर) के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 5 जून को गश्ती दल ने रिम्स इमरजेंसी वार्ड के पास दो किशोरों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। उनके पास से रिम्स इमरजेंसी वार्ड से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया गया।

वहीं हाउसिंग चौक-बरियातु रोड के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार सिंह, बुचन कुमार सिंह और अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सूरज कुमार महतो और समीर मुंडा को भी गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसके अलावा दो विधि-विरुद्ध किशोरों को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी पूर्व में भी रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है। इस संबंध में बरियातु थाना में कांड संख्या 102/26 एवं 103/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now