मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भूपेश बघेल और अजय शर्मा की शिष्टाचार भेंट

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel एवं कांग्रेस नेता Ajay Sharma ने शिष्टाचार भेंट की। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक एवं राजनीतिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात को राज्यसभा चुनाव के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भूपेश बघेल और अजय शर्मा इन दिनों झारखंड में कांग्रेस के पर्यवेक्षक के रूप में सक्रिय हैं तथा राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर नजर बनाए हुए हैं।
हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन राज्य की राजनीतिक गतिविधियों के बीच इसे अहम माना जा रहा है। मुलाकात के दौरान आपसी समन्वय और राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।
















