झारखंड राज्यसभा चुनाव: क्या महागठबंधन में बन गयी सहमति ? 8 जून को नामांकन करेंगे उम्मीदवार
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर जारी सियासी खींचतान अब समाप्त करने की जद्दोजहद चल रही है। कांग्रेस की ओर से महागठबंधन ने एकजुटता दिखाते हुए दोनों सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा है। खबर है की कांग्रेस और झामुमो (JMM) के बीच सीटों को लेकर बनी सहमति के बाद की कवायद के बीच सोमवार, 8 जून को दोनों उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
हाल के दिनों में राज्यसभा सीटों की दावेदारी को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच मतभेद की खबरें सामने आई थीं, जिससे गठबंधन की मजबूती पर सवाल उठ रहे थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल और अजय शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। इन नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लगातार मुलाकात कर बातचीत का रास्ता साफ किया।
झामुमो (JMM): पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता और लातेहार के विधायक बैजनाथ रामको उम्मीदवार घोषित किया है।
कांग्रेस: पार्टी ने प्रणव झा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
झारखंड विधानसभा में वर्तमान में 81 सीटें हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 28 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है। महागठबंधन के पास कुल 56 विधायकों का समर्थन (झामुमो-34, कांग्रेस-16, राजद-4, माले-2) है, जो दो सीटों के लिए आवश्यक गणित को पूरा करता है। जेएमएम द्वारा एक सीट पर चुनाव लड़ने के फैसले ने गठबंधन की राह आसान कर दी है।
election update
नामांकन की अंतिम तिथि: 8 जून, 2026
नामांकन पत्रों की जांच: 9 जून, 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 11 जून, 2026
मतदान: 18 जून, 2026
इसे भी पढ़े :
बोकारो: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे शहर, श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भूपेश बघेल और अजय शर्मा की शिष्टाचार भेंट

















