प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को रांची में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
संवाद कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के संकल्प, लोकसेवा, सुशासन, सामाजिक सशक्तिकरण, राष्ट्र निर्माण और संगठन की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा नेतृत्व ने प्रबुद्ध नागरिकों के साथ विचार-विमर्श करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सुझावों और अनुभवों को सुना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जनभागीदारी, सुशासन और सामाजिक समरसता को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए नागरिकों से सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।
भाजपा की ओर से आयोजित इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, पेशेवरों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर उनके सुझावों को संगठन और नीतिगत सोच में शामिल करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी बात रखी और विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार साझा किए।


















