The audacity of chain snatchers

रामगढ़ में चेन स्नेचर्स का दुस्साहस: थाना परिसर के पास महिला से सोने की चेन झपटी, CCTV में कैद हुए आरोपी

The audacity of chain snatchers

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आकाश शर्मा / रामगढ़ 

रामगढ़: जिले में चेन स्नेचर गैंग का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला को अपना निशाना बनाया। थाना परिसर के पास हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। खबर है की महिला वायुसेना मे जॉब करने वाले की पत्नी है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, मांडू चट्टी निवासी सरस्वती देवी इलाज के लिए रामगढ़ जाने हेतु निकली थीं। वह थाना परिसर के समीप स्थित मस्जिद के पास वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी, पहले से घात लगाए दो बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और महिला के गले से करीब दो लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़िता और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अपराधी रामगढ़ की ओर फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घटना की सूचना मिलते ही मांडू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। राहत की बात यह है कि घटना स्थल के समीप स्थित मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की गतिविधियां और पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की पहचान करने और उनके रूट को ट्रैक करने में जुटी है।

लोगों में आक्रोश और सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से रामगढ़ जिले में छिनतई और चेन स्नेचिंग की घटनाओं में तेजी आई है। दिनदहाड़े थाना क्षेत्र के पास हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रमुख चौराहों और सुनसान इलाकों में पुलिस की चौकसी बढ़ाई जाए और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

इसे भी पढ़े :

लोहरदगा: वाराणसी-रांची इकोनॉमिक कॉरिडोर निर्माण कंपनी को धमकी, राहुल सिंह गिरोह के नाम पर मांगी गई रंगदारी

रांची: मांडर गैंगरेप कांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक किशोर समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर स्टेशन हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आए युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

रांची: मांडर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 7 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज; पुलिस की छापेमारी जारी

बोकारो में पुलिस की सख्ती: IG ने थाना प्रभारियों को दी चेतावनी, कहा- ‘पुष्पा केस’ जैसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now