'Pratibha Samman Samaroh-2026' organized in Baharagora; Governor honors meritorious students.

बहरागोड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन, राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

'Pratibha Samman Samaroh-2026' organized in Baharagora; Governor honors meritorious students.
‘Pratibha Samman Samaroh-2026’ organized in Baharagora; Governor honors meritorious students.

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित देव वाटिका में आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राज्यपाल ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसकी युवा प्रतिभाएं होती हैं और शिक्षित, संस्कारित तथा जिम्मेदार युवा ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, सामाजिक चेतना और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी असीम प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने इस तरह के आयोजनों को स्थानीय प्रतिभाओं के उत्साहवर्धन के साथ-साथ भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफल व्यक्ति बनने से भी अधिक महत्वपूर्ण एक अच्छा इंसान बनना है। विद्यार्थियों को विनम्रता, संस्कार और मानवीय मूल्यों को जीवन का आधार बनाने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता के लिए नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए भी करना चाहिए।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड की युवा पीढ़ी अपने परिश्रम, प्रतिभा और संस्कारों के बल पर न केवल अपने परिवार और क्षेत्र, बल्कि पूरे राज्य और देश का नाम रोशन करेगी।

कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों के साथ भोजन किया और उनसे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के सपनों, लक्ष्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now