रुई से लदे कंटेनर मे आग लगी आग, रुई सहित वाहन जला.

रुई से लदे कंटेनर मे आग लगी आग, रुई सहित वाहन जला.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड अटका बाजार टांड के पास बुधवार को कोलकाता से पानीपत रूई लेकर जा रहे कंटेनर मे आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कंटेनर में लगी आग को बुझाने का प्रयास बहुत  किया। लेकिन देखते ही देखते आग भयावह रूप ले लिया। 

घटना की सुचना पर बगोदरपुलिश घटना स्थल पर पहुंची। बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने घटना की सुचना अग्निशमन को दिया। जिसके दमकल के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। तबतक रूई सहित वाहन जल चुका था। इस संबंध में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह कहा कि आग कैसे लगी इसका कारण पता नही चल पाया है।लेकिन आग से रूई सहित कंटेनर पूरी तरह से जल कर राख हो गया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now