चतरा में अपराधियों का तांडव: घर के बाहर खड़ी बोलेरो में लगाई आग, पूरी गाड़ी जलकर राख

चतरा में अपराधियों का तांडव: घर के बाहर खड़ी बोलेरो में लगाई आग, पूरी गाड़ी जलकर राख

Share
Link copied

चतरा में अपराधियों का तांडव: घर के बाहर खड़ी बोलेरो में लगाई आग, पूरी गाड़ी जलकर राख

चतरा: झारखंड के चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। मरगड्डा पंचायत के गेन्दरा गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गेन्दरा गांव निवासी सफेन्द्र गंझू की बोलेरो (जेएच 01 एफएम 9473) रोज की तरह उनके घर के पास खड़ी थी। देर रात अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने वाहन में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी अपनी चपेट में आ गई।

आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बोलेरो पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में भय व्याप्त है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आगजनी के पीछे की वजह और अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।