Ramji Yadav stages a sit-in at the power station over the electricity crisis; local residents express their outrage.

बिजली संकट को लेकर पावर हाउस में धरने पर बैठे रामजी यादव, मोहल्लेवासियों ने जताया आक्रोश

Share
Link copied
Ramji Yadav stages a sit-in at the power station over the electricity crisis; local residents express their outrage.
Ramji Yadav stages a sit-in at the power station over the electricity crisis; local residents express their outrage.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के श्याम पथ, कुंज नगर समेत कई मोहल्लों में लंबे समय से बाधित बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। बिजली समस्या के समाधान की मांग को लेकर समाजसेवी रामजी यादव पावर हाउस परिसर में धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

धरने के दौरान रामजी यादव ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार बिजली संकट बना हुआ है। कई घंटों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर में तेल डालने की मांग कई बार विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

यादव ने कहा कि शहरी फीडर में तकनीकी कर्मचारियों और मिस्त्रियों की संख्या बेहद कम कर दी गई है, जिसके कारण खराबी आने पर उसका समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कार्यपालक अभियंता से करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई, लेकिन कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकल सका।

धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने भी आरोप लगाया कि शहर में बिजली व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। उनका कहना था कि पूरे शहर के लिए मात्र चार मिस्त्री कार्यरत हैं, जबकि कई मिस्त्रियों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेज दिया गया है। इससे शहरी इलाकों में बिजली संबंधी शिकायतों का निपटारा प्रभावित हो रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।