Meeting of media, spokesperson, and social media in-charges at the BJP state office; emphasis on strengthening the organization.

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया, प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

Meeting of media, spokesperson, and social media in-charges at the BJP state office; emphasis on strengthening the organization.
Meeting of media, spokesperson, and social media in-charges at the BJP state office; emphasis on strengthening the organization.

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को मीडिया प्रभारियों, प्रवक्ताओं एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, मीडिया समन्वय बढ़ाने तथा आगामी चुनावों को लेकर रणनीतिक तैयारी पर चर्चा की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए सभी दायित्व संगठन हित में कार्य करने का अवसर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में पद प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का विषय है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां एक बूथ अध्यक्ष भी अपनी कार्यक्षमता और मेहनत के बल पर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकता है। संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता के योगदान और समर्पण पर नजर रखता है तथा पार्टी के लिए काम करने वालों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

आदित्य साहू ने मीडिया, प्रवक्ता और सोशल मीडिया विभागों को पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बेहतर संवाद और समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने मीडिया विभाग में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि मीडिया, प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारियों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित समाचारों पर लगातार नजर रखने और अद्यतन जानकारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने वर्ष 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों से लक्ष्य आधारित और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now