Body of unidentified woman found in water-filled pit of a closed mine under suspicious circumstances.

बंद माइंस के पानी भरे गड्ढे में संदिग्ध हालत में महिला का शव बरामद, पहचान नहीं

Share
Link copied
Body of unidentified woman found in water-filled pit of a closed mine under suspicious circumstances.
Body of unidentified woman found in water-filled pit of a closed mine under suspicious circumstances.

चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो बाजार के समीप स्थित बंद माइंस के पानी से भरे गड्ढे में शुक्रवार अहले सुबह एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी की महिला परिजन लापता हैं या शव के संबंध में किसी के पास कोई जानकारी हो, तो तत्काल हंटरगंज थाना से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी सूचना दी जा रही है। पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।