मुहर्रम-2026 के शांतिपूर्ण आयोजन पर पुलिस अधिकारियों का हुआ सम्मान, विभिन्न समितियों ने जताया आभार

रांची: मुहर्रम-2026 के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के सफल समापन पर शनिवार को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रांची पुलिस के अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान उनकी सक्रिय भागीदारी, सतर्कता और बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महावीर मंडल समिति, धवताल अखाड़ा, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, रांची महानगर मोहर्रम कमेटी, लीलू अली अखाड़ा तथा केंद्रीय शांति समिति के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और पुलिस अधीक्षक (यातायात) को पगड़ी पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी सभी समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने में उनके सहयोग, सक्रियता और जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दिया।
सम्मान समारोह में महावीर मंडल समिति के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह यादव, मयंक गिरी, धवताल अखाड़ा के खलीफा महफूज गद्दी, लीलू अली अखाड़ा के खलीफा सहजाद खलीफा, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त साहब अली, धवताल अखाड़ा के अध्यक्ष कादिर गद्दी, सचिव अफसर गद्दी सहित विभिन्न समितियों के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
















