जामताड़ा में मांझी थान की सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी

जामताड़ा जिले के सुग्गी पहाड़ी गांव में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को नाइकी बाबा (मांझी हाड़ाम) और ग्रामीणों के साथ मांझी थान में आयोजित सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए। गांव में प्रत्येक रविवार को मांझी थान में सामूहिक प्रार्थना की नई परंपरा शुरू की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संथाल समाज की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मांझी थान और जाहेर थान में सामान्यतः विशेष अवसरों पर ही पूजा-अर्चना होती है, लेकिन गांव के मुखिया की पहल पर अब हर रविवार सामूहिक पूजा शुरू होना सकारात्मक कदम है।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी उम्मीद जताई कि संथाल समाज के अन्य गांव भी इस परंपरा को अपनाएंगे, क्योंकि यह उनकी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता को मजबूत करेगा।
















