Various events held in Simdega on World Youth Skills Day; 15 trainees received offer letters.

विश्व युवा कौशल दिवस पर सिमडेगा में विविध कार्यक्रम, 15 प्रशिक्षुओं को मिले ऑफर लेटर

Share
Link copied
Various events held in Simdega on World Youth Skills Day; 15 trainees received offer letters.
Various events held in Simdega on World Youth Skills Day; 15 trainees received offer letters.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तहत संचालित मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत जिले के सभी कौशल प्रशिक्षण केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कौशल आधारित प्रतियोगिताएं, क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तकला प्रदर्शन एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों के बीच प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया। एक्सेल डाटा सर्विसेज, सिमडेगा प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला कौशल पदाधिकारी सह जिला नियोजन पदाधिकारी ने 15 प्रशिक्षुओं को ऑफर लेटर प्रदान किए। चयनित युवाओं का नियोजन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में किया गया। इसके अलावा 12 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्णता प्रमाण-पत्र तथा 3 प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टूलकिट उपलब्ध कराए गए।

RKDF
Adv

इस अवसर पर जिला कौशल पदाधिकारी सह जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपने अर्जित कौशल का प्रभावी उपयोग करते हुए रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना के माध्यम से राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

विश्व युवा कौशल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों ने युवाओं में कौशल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों की दिशा में सकारात्मक संदेश दिया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।