Miss Universe Jharkhand 2026 winner Deepali Riya met Chief Minister Hemant Soren.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 विजेता दीपाली रिया

Share
Link copied
Miss Universe Jharkhand 2026 winner Deepali Riya met Chief Minister Hemant Soren.
Miss Universe Jharkhand 2026 winner Deepali Riya met Chief Minister Hemant Soren.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ‘मिस यूनिवर्स झारखंड-2026’ की विजेता दीपाली रिया ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दीपाली रिया ने अपनी उपलब्धि और भविष्य की योजनाओं को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुश्री दीपाली रिया को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

RKDF
Adv

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि दीपाली रिया आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी तथा झारखंड का गौरव बढ़ाएंगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।