मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 विजेता दीपाली रिया

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ‘मिस यूनिवर्स झारखंड-2026’ की विजेता दीपाली रिया ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दीपाली रिया ने अपनी उपलब्धि और भविष्य की योजनाओं को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुश्री दीपाली रिया को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं, जो पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि दीपाली रिया आने वाले समय में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी तथा झारखंड का गौरव बढ़ाएंगी।
















