Digitization of enumeration forms for 50.06% of voters completed in Jharkhand; special camps to be held in urban areas on July 18 and 20.

झारखंड में 50.06% मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा, 18 और 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर

Digitization of enumeration forms for 50.06% of voters completed in Jharkhand; special camps to be held in urban areas on July 18 and 20.
Digitization of enumeration forms for 50.06% of voters completed in Jharkhand; special camps to be held in urban areas on July 18 and 20.

रांची : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान के तहत अब तक 50.06 प्रतिशत मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर 96.68 प्रतिशत मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाया जा चुका है और बड़ी संख्या में मतदाता अपने भरे हुए फॉर्म जमा भी कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता समय पर फॉर्म जमा कर रहे हैं, लेकिन शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम भागीदारी चिंता का विषय है। खासकर युवा मतदाताओं और प्रवासी नागरिकों की कम सहभागिता के कारण अभियान को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

18 और 20 जुलाई को लगेगा विशेष शिविर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि शहरी मतदाताओं की सुविधा के लिए 18 और 20 जुलाई 2026 को सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।

इन शिविरों में वे मतदाता शामिल हो सकते हैं जिन्होंने अभी तक अपना SIR गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं किया है या भरकर जमा नहीं किया है। वहीं जिन मतदाताओं ने पहले ही अपना प्रपत्र बीएलओ को सौंप दिया है अथवा ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं, उन्हें शिविर में आने की आवश्यकता नहीं होगी।

गलत घोषणा करना दंडनीय

के. रवि कुमार ने कहा कि विदेशी नागरिकता प्राप्त कर चुके या भारतीय नागरिकता त्याग चुके व्यक्तियों को बिना भरे और बिना हस्ताक्षर किए अपना इन्यूमरेशन फॉर्म बीएलओ को वापस करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि फॉर्म में गलत घोषणा कर हस्ताक्षर करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडनीय अपराध है।

मतदाताओं से सहयोग की अपील

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी पात्र नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण के लिए प्रत्येक मतदाता का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य है— “कोई पात्र भारतीय नागरिक छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति जुड़े नहीं।”

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now