Chief Electoral Officer holds meeting with political parties regarding electoral roll revision in Jharkhand; final meeting with BLOs and BLAs to be held on July 22.

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए की अंतिम बैठक

Chief Electoral Officer holds meeting with political parties regarding electoral roll revision in Jharkhand; final meeting with BLOs and BLAs to be held on July 22.
Chief Electoral Officer holds meeting with political parties regarding electoral roll revision in Jharkhand; final meeting with BLOs and BLAs to be held on July 22.

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने सोमवार को निर्वाचन सदन में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे इन्यूमरेशन फेज की समीक्षा की। बैठक में पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की तीसरी एवं अंतिम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक के दौरान चुनाव पाठशाला का आयोजन भी होगा। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपने-अपने बीएलए-2 की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मतदाताओं को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

बैठक में एएसडीडी (एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लीकेट) मतदाताओं की सूची का बीएलओ और बीएलए-2 के माध्यम से सत्यापन कर अंतिम रूप दिया जाएगा। यह सूची 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन (ड्राफ्ट पब्लिकेशन) के साथ जारी की जाएगी।

सीईओ ने मतदाताओं और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि मतदाताओं द्वारा भरे गए और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म समय पर संबंधित बीएलओ के पास जमा कराए जाएं, ताकि फॉर्मों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन और मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

RKDF
Adv

उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता को इन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त नहीं हुआ है या वह किसी कारणवश खराब हो गया है, तो संबंधित मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क करें। बीएलओ, ईआरओ या एईआरओ कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची के सभी मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म का पीडीएफ संबंधित ईआरओ और एईआरओ कार्यालयों में उपलब्ध है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी, त्रुटिरहित और लोकतांत्रिक बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now