A meeting of BLOs and BLAs-2, along with an 'Election Pathshala' (voter awareness session), will be held at all polling stations on July 14; cooperation has been sought from political parties.

14 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर होगी बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक और चुनाव पाठशाला, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

Share
Link copied
A meeting of BLOs and BLAs-2, along with an 'Election Pathshala' (voter awareness session), will be held at all polling stations on July 14; cooperation has been sought from political parties.
A meeting of BLOs and BLAs-2, along with an ‘Election Pathshala’ (voter awareness session), will be held at all polling stations on July 14; cooperation has been sought from political parties.

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीएलओ और बीएलए-2 की संयुक्त बैठक के साथ ‘चुनाव पाठशाला’ आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव पाठशाला के दौरान बीएलओ मतदाता सूची में एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ, डुप्लीकेट और रिफ्यूज टू साइन (गैर-भारतीय) मतदाताओं की सूची सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाएंगे। साथ ही अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित मामलों पर भी चर्चा की जाएगी, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाया जा सके।

के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि एसआईआर की प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है। यदि कोई व्यक्ति भारतीय नागरिक नहीं है, तो वह इन्यूमरेशन फॉर्म बिना भरे और बिना हस्ताक्षर किए उचित कारण लिखकर संबंधित बीएलओ को वापस कर दे। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी गैर-भारतीय द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म भरना या गलत जानकारी देकर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 के तहत दंडनीय अपराध है।

RKDF
Adv

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि इन्यूमरेशन फॉर्म भरते समय पूर्व एसआईआर से संबंधित विवरण यथावत दर्ज करें और वर्तमान जानकारी भी पूरी तरह सही भरें, क्योंकि मतदाता सूची से जुड़े दस्तावेज स्थायी अभिलेख के रूप में सुरक्षित रखे जाते हैं।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य ट्रेनिंग नोडल अधिकारी देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।