Major success for Ranchi Police: Looted bike and mobile recovered; four accused arrested.

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Major success for Ranchi Police: Looted bike and mobile recovered; four accused arrested.
Major success for Ranchi Police: Looted bike and mobile recovered; four accused arrested.

रांची : 15 जुलाई 2026 को दशमफॉल थाना क्षेत्र के ग्राम आराहांई पंचायत के चुड़री के पास चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक व्यक्ति से अपाचे मोटरसाइकिल, नोकिया कीपैड मोबाइल, आधार कार्ड और नकदी लूट ली थी। मामले में दशमफॉल थाना कांड संख्या 07/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

RKDF
Adv

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जांच में यह भी सामने आया कि 14 जुलाई को तमाड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को पिस्तौल दिखाकर उससे 150 रुपये और सैमसंग कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन लूटने की घटना में भी इनकी संलिप्तता थी।

गिरफ्तार आरोपियों में अंकित मुंडा, गोपाल मुंडा, अजीत मुंडा और गुरुवा मुंडा शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल, एक देसी पिस्तौल, नोकिया कीपैड मोबाइल, 500 रुपये का नोट, आधार कार्ड, कांड में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाइकिल और आरोपी अंकित मुंडा का मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now