Chaos amidst massive crowds at the Puri Rath Yatra; reports of a devotee's death; hundreds fell ill.

पुरी रथ यात्रा में भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी, एक श्रद्धालु की मौत की चर्चा; सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ी

Chaos amidst massive crowds at the Puri Rath Yatra; reports of a devotee's death; hundreds fell ill.
Chaos amidst massive crowds at the Puri Rath Yatra; reports of a devotee’s death; hundreds fell ill.

ओडिशा : भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान गुरुवार को पुरी में भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। मरीचि कुंड चौक के आसपास अचानक कई श्रद्धालुओं के गिरने से दर्जनों लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, भीड़ के दबाव और अव्यवस्था के कारण कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे हालात कुछ समय के लिए चिंताजनक हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि बाहरी सुरक्षा घेरे की रस्सी या बैरिकेड के प्रभावित होने के बाद लोगों का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया तथा घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

RKDF
Adv

सूत्रों के अनुसार, इस घटना में एक बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत होने की चर्चा है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक किसी मौत या भगदड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, लगातार हो रही बारिश और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण कई लोगों को घुटन, चक्कर आने और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, करीब 200 श्रद्धालुओं को विभिन्न अस्पतालों और अस्थायी चिकित्सा शिविरों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

रथ यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल हुए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने, सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now