Speed breaker causes accident; young motorcyclist suffers a broken leg.

स्पीड ब्रेकर बना हादसे की वजह, बाइक सवार युवक का पैर टूटा

Share
Link copied
Speed breaker causes accident; young motorcyclist suffers a broken leg.
Speed breaker causes accident; young motorcyclist suffers a broken leg.

चतरा: हंटरगंज के पानी टंकी के पास चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर ने एक बार फिर सड़क दुर्घटना को जन्म दिया। गुरुवार शाम पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी अरमान शेख सड़क पर बने बिना संकेतक वाले स्पीड ब्रेकर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, अरमान शेख अपने ससुराल मदरसा गांव से बाइक पर हंटरगंज बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पानी टंकी के समीप सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर न तो रिफ्लेक्टिव पेंट था और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा था। ब्रेकर दिखाई नहीं देने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में अरमान शेख का दाहिना पैर बुरी तरह टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

RKDF
Adv

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हंटरगंज क्षेत्र में कई स्पीड ब्रेकर बिना सफेद-पीले पेंट और चेतावनी संकेतकों के बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सभी स्पीड ब्रेकरों पर रिफ्लेक्टिव पेंट कराने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन और विभाग की होगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।