Ranchi: Married woman commits suicide in Doranda; dispute with husband suspected; police investigating.

रांची: डोरंडा में विवाहिता ने की आत्महत्या, पति से विवाद की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Share
Link copied
Ranchi: Married woman commits suicide in Doranda; dispute with husband suspected; police investigating.
Ranchi: Married woman commits suicide in Doranda; dispute with husband suspected; police investigating.

रांची: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान धुर्वा के जगन्नाथपुर निवासी सुमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से काली मंदिर रोड स्थित एक घर में घरेलू सहायक के रूप में कार्यरत थी। कुछ माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी, जबकि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बेंगलुरु में रहता है।

RKDF
Adv

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना से पहले सुमन की अपने पति से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। पुलिस को मिले मोबाइल फोन के चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव या विवाद होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।