Prime accused in Bedo murder case arrested; country-made pistol and three live rounds recovered.

बेड़ो में हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां बरामद

Prime accused in Bedo murder case arrested; country-made pistol and three live rounds recovered.
Prime accused in Bedo murder case arrested; country-made pistol and three live rounds recovered.

रांची: बेड़ो थाना क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रांची ने बताया कि 9 जुलाई 2026 को मधुपुर अखड़ा के पास रविन्द्र मुंडा (26 वर्ष), निवासी घाघरा बरटोली, की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में बेड़ो थाना कांड संख्या 76/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक बेड़ो के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या कांड के मुख्य आरोपी विकास मुंडा उर्फ लेटी मुंडा (26 वर्ष), निवासी सुबार टोली, थाना बेड़ो, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करना चाहता था, लेकिन मृतक रविन्द्र मुंडा इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और बाद में उसे गोली मार दी गई।

RKDF
Adv

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों विकास महतो और विजय मुंडा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं मुख्य आरोपी के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विकास मुंडा के खिलाफ पहले भी गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें पॉक्सो एक्ट और हत्या से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को हत्या कांड के खुलासे में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now