Love, conspiracy, and death: Wife conspires with lover to orchestrate husband's gruesome murder.

इश्क, साजिश और मौत: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की खौफनाक कहानी

Love, conspiracy, and death: Wife conspires with lover to orchestrate husband's gruesome murder.
Love, conspiracy, and death: Wife conspires with lover to orchestrate husband’s gruesome murder.

उत्तर प्रदेश : मेरठ से एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी। हत्या को सांप के काटने का हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पूरे षड्यंत्र का खुलासा कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के भंडोरा गांव में रहने वाले 35 वर्षीय अतुल पंवार (जो एक पब्लिक स्कूल चलाते थे) की मौत का मामला शुरू में सांप के डसने से हुआ हादसा बताया गया। लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उनकी पत्नी दामिनी ने ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की के साथ मिलकर यह साजिश रची।

RKDF
Adv

पुलिस के अनुसार दामिनी पिछले करीब एक साल से देशभर में पतियों की हत्याओं की घटनाओं पर नजर रख रही थी और इसी से प्रेरित होकर उसने प्लान बनाया। गुरुवार की रात दामिनी ने पति अतुल को दूध में भारी मात्रा में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं, जिससे वह गहरी नींद में सो गए। इसके बाद तुषार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सपेरों से खरीदा हुआ जहरीला सांप अतुल के कंबल में छोड़ दिया। सांप ने शव को डसा, जिससे हत्या को प्राकृतिक हादसा दिखाया जा सके।

दामिनी का तुषार (स्कूल का ड्राइवर) से अवैध संबंध था। अतुल को इसकी भनक लगने के बाद घर में कलह बढ़ गई थी। आरोपियों ने हत्या का प्लान पिछले 20 दिनों से बनाया हुआ था। एक बार बाइक एक्सीडेंट का भी प्रयास किया गया था, लेकिन अतुल बच गए थे।

पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल्स और पूछताछ के आधार पर पूरे गैंग को गिरफ्तार कर लिया। तुषार ने कबूल किया कि सांप सपेरों से खरीदा गया था। मामले की जांच तेजी से की जा रही है। आरोपियों पर हत्या, साजिश और सबूत गढ़ने के आरोप लगाए गए हैं। यह मामला हाल के अन्य हत्याकांडों की याद दिलाता है, जहां पत्नी-प्रेमी की मिलीभगत सामने आई।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now