Jharkhand's talent shines at the 72nd National Film Awards; Chief Minister congratulates Ravi Raj Murmu, director of ‘Aangen’.

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में चमकी झारखंड की प्रतिभा, ‘आंगेन’ के निर्देशक रवि राज मुर्मू को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Jharkhand's talent shines at the 72nd National Film Awards; Chief Minister congratulates Ravi Raj Murmu, director of ‘Aangen’.
Jharkhand’s talent shines at the 72nd National Film Awards; Chief Minister congratulates Ravi Raj Murmu, director of ‘Aangen’.

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संथाली फिल्म ‘आंगेन’ (Angen) के निर्देशक रवि राज मुर्मू को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक’ (Best Debut Film of a Director) का सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि केवल रवि राज मुर्मू की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि पूरे झारखंड और संथाली भाषा-संस्कृति के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘आंगेन’ के माध्यम से संथाली भाषा, संस्कृति और लोककथाओं की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि यह सम्मान झारखंड की उभरती रचनात्मक प्रतिभाओं की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करता है। साथ ही, राज्य को कला, संस्कृति और देशज सिनेमा के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी यह उपलब्धि महत्वपूर्ण है।

RKDF
Adv

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि रवि राज मुर्मू की यह सफलता राज्य के युवा फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को प्रेरित करेगी। इससे वे झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सार्थक सिनेमा के माध्यम से संरक्षित और प्रचारित करने के लिए आगे आएंगे।

मुख्यमंत्री ने रवि राज मुर्मू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आने वाले समय में भी अपनी उत्कृष्ट कला और सृजनशीलता से झारखंड तथा देश का नाम रोशन करते रहें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now